Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल में आसन्न पंचायत चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे।
कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पश्चिम बंगाल में आसन्न पंचायत चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे।
प्रदेश भाजपा की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया है कि 12 फरवरी को नड्डा कोलकाता आएंगे। सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह बैठक करेंगे। उसके बाद उनकी दो जनसभाएं होंगी।
भाजपा अध्यक्ष अपने एक दिवसीय दौरे में पूर्व बर्दवान और पूर्व मेदिनीपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। रविवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट से वह सीधे पूर्व बर्धमान जाएंगे। वहां काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद कटवा में जनसभा करेंगे।
उसके बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। फिर दोपहर में पूर्व मेदनीपुर में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां भी जनसभा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उनकी बैठक होगी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से वह कोलकाता हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उसी दिन देर शाम वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।